फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Information about biomedical waste management given to teachers and students

Mandi News: अध्यापकों और विद्यार्थियों को बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन की दी जानकारी

Tue, 16 May 2023 05:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 16 May 2023 05:49 PM IST
विज्ञापन
Information about biomedical waste management given to teachers and students
अभिलाषी विश्वविद्यालय में आयोजित सेमिनार के दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ लेते विद्यार्थी औ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। अभिलाषी विश्वविद्यालय में बायोममेडिकल वेस्ट प्रबंधन एवं मिशन लाइफ को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में आयुर्वेद विभाग ने आयुर्वेद के अध्यापकों और छात्रों को बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन एवं मिशन लाइफ के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सुंदरनगर के वैज्ञानिक अधिकारी चमन ठाकुर ने बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन नियम 2016 के मुख्य बिंदुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बायोमेडिकल वेस्ट किन संस्थानों से निकलता है, किस प्रकार से इसका उत्पति स्थल पर विभाजन किया जाए और इसे किसके द्वारा वहन किया जाता है। उन्होंने बताया कि इसके निपटारे में क्या सावधानियां बरती चाहिए। इसके सही रखरखाव ना करने से क्या हानि हो सकती है। उन्होंने कहा कि हमारे छोटे-छोटे प्रयास जैसे की प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करना, जल को प्रदूषित ना करना, वर्षा जल संग्रहण करना आदि से पर्यावरण संरक्षण होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर अभिलाषी विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. आरके अभिलाषी, प्रो. चांसलर डॉ. एलके अभिलाषी, कार्यवाहक वाइस चांसलर डॉ. प्रोमिला अभिलाषी, जीनियस एजुकेशन सोसायटी की चेयरपर्सन डॉ. नर्बदा अभिलाषी, अभिलाषी एजुकेशन सोसाइटी के सेक्रेटरी नरेंद्र कुमार और विवि के रजिस्ट्रार ई. कपिल कपूर, डीन आयुर्वेदा डॉ डीके मिश्रा ने सेमिनार के सफल आयोजन के लिए सभी प्रोफेसरों व स्टाफ को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed