फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Forest fire caused by storm, huge loss in 4.5 hectare area

Mandi News: अंधड़ से त्रामट जंगल में लगी आग, 4.5 हेक्टेयर क्षेत्र में भारी नुकसान

Thu, 09 May 2024 08:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 09 May 2024 08:37 AM IST
विज्ञापन
Forest fire caused by storm, huge loss in 4.5 hectare area
नेला वार्ड के घुघता वन क्षेत्र में लगी आग। संवाद
मंडी। जोगिंद्रनगर शहर से 22 किलोमीटर दूर एहजू के समीप त्रामट गांव में सड़क किनारे मंगलवार रात को आग भड़क गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस, दमकल और वन विभाग को दी। देररात करीब 9 बजे आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग, दमकल विभाग के प्रशामकों और पुलिस चौकी चौंतड़ी के जवानों को मोर्चा संभाला और देर रात करीब 11ः00 बजे आग बुझाई गई।
विज्ञापन

वन परिक्षेत्र जोगिंद्रनगर के रेंज ऑफिसर अक्षय राणा ने बताया कि वन खंड चौंतड़ा के अधीन आने वाली त्रामट सड़क के साथ जंगल में आग लगने की सूचना देर रात 8ः00 बजे प्राप्त हुई थी। जब मौके पर पहुंचे तो दो हेक्टेयर क्षेत्र में फैला जंगल आग की चपेट में आ चुका था। उन्होंने बताया कि पहले ही आग भड़की थी और देर शाम करीब साढ़े पांच बजे भी आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन अंधड़ चलने से फिर आग भड़क गई और 4.5 हेक्टेयर क्षेत्र में सरकारी भूमि के साथ 2.20 हेक्टेयर भूमि में बहुमूल्य वन संपदा नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जंगल की आग से कुछ ही मीटर दूर रिहायशी इलाके को बचाने के लिए दो घंटे की जदोजहद करनी पड़ी। उधर, दमकल विभाग जोगिंद्रनगर के प्रभारी कर्म चंद ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9ः10 बजे शहर से करीब 22 किलोमीटर दूर त्रामट के समीप जंगल में आग की रिहायशी इलाके के भी चपेट में आने की सूचना मिली तो मौके पर जवान भेजे गए और समय रहते आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेला वार्ड के जंगल में फिर भड़की आग

मंडी। नगर निगम मंडी के तहत आते नेला वार्ड के घुघता जंगल में बुधवार को शरारती तत्वों ने आग लगा दी। इसके बाद फरार हो गया। स्थानीय पार्षद राजेंद्र मोहन ने बताया कि आग की घटना सुबह 9 बजे के करीब हुई। जैसे ही आग की घटना का पता चला तो लोगों ने समय रहते काबू कर लिया। बता दें कि दो दिन पहले भी नेला वार्ड के जंगल में आग लगी थी, जिसे विभाग की टीम ने रात को बुझाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed