फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demand to stop eviction, memorandum submitted to CM

Mandi News: बेदखली रोकने की मांग, सीएम को सौंपा ज्ञापन

Sun, 17 Aug 2025 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Demand to stop eviction, memorandum submitted to CM
धर्मपुर (मंडी)। सरकाघाट में 79वें स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह के मौके पर हिमाचल किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व जिला पार्षद भपेंद्र सिंह, रणताज़ राणा, दिनेश काकु और हिमाचल किसान यूनियन के तेज नाथ शर्मा की अगुवाई में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को तीन मांग पत्र सौंपे। पहले मांग पत्र में 2023 और 2025 कि आपदा में बेघर हुए परिवारों को जल्दी भूमि आवंटित करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि 14 अगस्त 2023 को टिहरा क्षेत्र की तनियार ग्राम पंचायत के हियुन बलह के रूपलाल, सुरेश कुमार, मंजीत सिंह, सोनू, बसंत सिंह, राजेश कुमार, राकेश, रमेश, अनिल, गीता, शीला, राजू और अमर सिंह को अभी तक भी जमीन नहीं मिली है।
विज्ञापन

30 जून 2025 को लौंगणी के स्याठी गांव के देश राज, डुमनु राम, ब्रम्हदास, दीप कुमार,विशाल कुमार, गर्दीता, रूमा देवी, धनदेव, हल्कू राम, विजय कुमार, कर्मदास तथा सरी-कपाही के रवि कुमार के घर व गोशालाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। किसान सभा ने मुख्यमंत्री को हमीरपुर-सरकाघाट-धर्मपुर-मंडी की ओर बन रहे राष्ट्रीय उच्च मार्ग के कारण दर्जनो घर गिरने के कगार पर हैं। दर्जनों जगहों पर अवैध डंपिंग और बलास्टिंग के कारण हर कहीं भूस्खलन हो रहा है। आजकल धर्मपुर की ओर आना जाना जान जोखिम में डाल कर करना पड़ रहा है। इस अवैध डंपिंग के लिए कंपनी पर एफआईआर दर्ज न करने के लिए पुलिस प्रशासन की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा किसानों के कब्जे वाली भूमि से उनकी बेदखली रोकने के लिए क़ानून बनाने तथा हाई कोर्ट में हलफनामा दायर करने की भी मांग उठाई गई। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हिमाचल किसान सभा इस बारे रणनीति तैयार करने के लिए 29 अगस्त को मंडी में राज्य स्तरीय अधिवेशन आयोजित करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed