फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Decision taken to launch a village-to-village agitation against the installation of smart meters.

Mandi News: स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में गांव-गांव आंदोलन चलाने का निर्णय

Mon, 27 Jul 2026 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Decision taken to launch a village-to-village agitation against the installation of smart meters.
10 अगस्त को छह स्थानों पर किसान-मजदूर प्रदर्शन, सितंबर में होगा जिला सम्मेलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल किसान सभा की मंडी जिला कमेटी की बैठक रविवार को मंडी में हुई। बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों, छात्र आंदोलनों पर कार्रवाई और किसानों के मुद्दों पर चर्चा की गई। कमेटी ने स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में गांव-गांव आंदोलन चलाने और 10 अगस्त को मंडी, जोगिंद्रनगर, सरकाघाट, बालीचौकी, निहरी व जंजैहली में किसान-मजदूर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।

जिला अध्यक्ष कुशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई बैठक में छात्र आंदोलनों पर कार्रवाई की निंदा करते हुए केंद्र सरकार से माफी मांगने की मांग की गई। किसान सभा ने प्रदेश सरकार पर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क और परिवहन जैसी मूलभूत सेवाओं में विफल रहने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिला सचिव रामजी दास ने बताया कि स्थानीय समस्याओं को लेकर ब्लॉक स्तर पर जनअभियान चलाए जाएंगे। वहीं, 12 और 13 सितंबर को मंडी में किसान सभा का दो दिवसीय जिला सम्मेलन आयोजित होगा। बैठक में कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed