{"_id":"5a1069fa4f1c1b68678bc93f","slug":"91511025146-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडोह क्षेत्र में सहपाठियों की मौत तीसरी बार होगी जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंडोह क्षेत्र में सहपाठियों की मौत तीसरी बार होगी जांच
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
crime scene
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। पंडोह क्षेत्र में 11वीं कक्षा के छात्र चंद्र देव और छात्रा सुनीता की मौत के मामले में परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग उठाई है। परिजनों ने राष्ट्रपति, पीएम, राज्यपाल, मानवाधिकार आयोग, पुलिस महानिदेशक को इस सिलसिले में ज्ञापन प्रेषित किया है। मृतक छात्र चंद्र देव की मां ने जिला पुलिस को चेताया है कि यदि शीघ्र ही मामले में सही कदम नहीं उठाए गए तो वह एसपी कार्यालय के बाहर अनशन पर बैठेंगे। यदि न्याय न मिला तो वह हाईकोर्ट का रास्ता भी अख्तियार करेंगे। परिजनों ने इस सिलसिले में एसपी मंडी को मांग पत्र सौंपा है। जिससे अब तीसरी बार केस की जांच एएसपी करेंगे। मामले में एसपी मंडी ने एएसपी भूपेंद्र कंवर को जांच का जिम्मा सौंपा है। हालांकि, इससे पहले भी एएसपी इस केस की छानबीन कर चुके हैं। लेकिन, दो दफा जांच के बाद भी छात्र के परिजन इससे संतुष्ट नहीं है। परिजनों का दावा है कि जो लोग इस मामले में दोषी हैं, पुलिस उन लोगों से पूछताछ नहीं कर रही है। जानकारी केे अनुसार चंद्र देव की माता हेम लता ने मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन अनशन व हाईकोर्ट जाने का अल्टीमेटम दिया है। इससे पहले भी क्षेत्र के ग्रामीण कई बार मंडी में प्रदर्शन कर चुके हैं। ग्रामीण इस मामले में एक दफा एसपी मंडी कार्यालय का घेराव भी कर चुके हैं। एसपी मंडी अशोक कुमार ने लंबी चर्चा के बाद मामले की नए सिरे से जांच के लिए गत 12 सितंबर 2017 को एसआईटी का गठन कर जांच का जिम्मा एसएसपी भूपेंद्र कंवर को सौंपा था। लेकिन, संतोषजनक जांच न होने से रुष्ट परिजनों ने अब पुलिस को अल्टीमेटम दिया है कि यदि जल्द ही सही जांच न हुई तो अनशन और आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने को विवश होंगे।
फिर एएसपी को सौंपी जांच : एसपी
एसपी मंडी अशोक कुमार ने कहा कि मामले में मृतक छात्र के परिजनों ने मांग पत्र सौंपा है। यदि परिजनों को अभी भी इस मामले में जांच में कमी लग रही है तो उनकी मांग पर फिर जांच की जाएगी। एएसपी भूपेंद्र कंवर को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। परिजनों का दावा है कि जिन लोगों का हाथ इस केस में है, उनसे पूछताछ नहीं की गई है।
विज्ञापन
फिर एएसपी को सौंपी जांच : एसपी
एसपी मंडी अशोक कुमार ने कहा कि मामले में मृतक छात्र के परिजनों ने मांग पत्र सौंपा है। यदि परिजनों को अभी भी इस मामले में जांच में कमी लग रही है तो उनकी मांग पर फिर जांच की जाएगी। एएसपी भूपेंद्र कंवर को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। परिजनों का दावा है कि जिन लोगों का हाथ इस केस में है, उनसे पूछताछ नहीं की गई है।
विज्ञापन