फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   अवैध खनन में लगे टिपर किए जब्त, 14400 रुपये जुर्माना वसूला

अवैध खनन में लगे टिपर किए जब्त, 14400 रुपये जुर्माना वसूला

Wed, 23 May 2018 10:37 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन में लगे टिपर किए जब्त, 14400 रुपये जुर्माना वसूला
- फोटो : अमर उजाला
करसोग (मंडी)। उपमंडल के फिरनु में मंगलवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग के बीओ सेसराम की अगुवाई में छापामारी की गई। टीम में वन रक्षक उत्तम चंद, हेमराज, मंजीत और रोशन भी शामिल रहे। औचक छापामारी में वन विभाग की टीम ने वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से खनन कर रहे दो टिपरों को जब्त कर स्थानीय पुलिस को सूचित किया। डीएफओ करसोग राजकुमार ने बताया कि इस दौरान टिपर चालकों को पकड़ लिया गया, जबकि रेत भर रहे मजदूर अंधेरे का लाभ उठाकर वहां से फरार हो गए। अवैध रूप से खनन कर रहे दोनों टिपरों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों टिपरों को कब्जे में लेकर मालिकों से 14400 रुपये की राशि वसूल की। डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने इसकी पुष्टि की है। फिरनु क्षेत्र में खनन माफिया पुलिस और प्रशासन की बार-बार छापेमारी के बाद भी बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed