फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मंडी में ब्यास की लहरों में बह गया युवक

मंडी में ब्यास की लहरों में बह गया युवक

Sun, 15 Jul 2018 10:51 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
मंडी में ब्यास की लहरों में बह गया युवक
amarujala - फोटो : amarujala

मंडी। शहर के विक्टोरिया पुल के समीप हनुमानघाट के पास से ब्यास नदी में एक युवक बह गया। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने ब्यास की लहरों में बहे युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वाकया रविवार शाम पांच बजे पेश आया। युवक ने तीन चार बार नदी में उतरने का प्रयास किया। इसके बाद वह लहरों की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक को आवाज भी दी लेकिन उसने एक नहीं सुनी। माना जा रहा है कि युवक शायद मानसिक रूप से परेशान हो। पुलिस को सूचना मिलते ही युवक की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, नदी के किनारे भी व्यक्ति की पहचान अथवा कोई कपड़े नहीं मिले हैं। व्यक्ति कपड़ों के साथ पानी में उतर गया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार शाम पांच बजे ब्यास में युवक को बहते देख सदर थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। काफी तलाश के बावजूद युवक का कोई पता नहीं चला। पुलिस देर रात तक युवक की तलाश करती रही। आजकल ब्यास नदी उफान पर है, इसलिए आशंका जताई जा रही है कि युवक काफी दूर तक बह गया हो। पुलिस युवक की तलाश के लिए सोमवार को भी सर्च ऑपरेशन जारी रखेगी।
विज्ञापन

....
नहीं हो सकी पहचान, तलाश जारी : सुनील
सदर थाना एसएचओ सुनील सांख्यान ने कहा कि बहे युवक की तलाश की जा रही है। अभी तक युवक का कोई पता नहीं लगा है। जिन लोगों ने युवक को बहते देखा है वे भी युवक को नहीं जानते। इससे बहे युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed