फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सार्वजनिक स्थल पर नशे का सेवन कर रहे चार युवा गिरफ्तार

सार्वजनिक स्थल पर नशे का सेवन कर रहे चार युवा गिरफ्तार

Sat, 29 Jun 2019 09:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थल पर नशे का सेवन कर रहे चार युवा गिरफ्तार
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में सार्वजनिक स्थल पर नशे का सेवन करते हुए चार युवाओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से सार्वजनिक स्थानों पर नशे का सेवन करने वालों में हड़कंप मच गया है। शनिवार को क्षेत्र के चार युवा खुलेआम नशे का सेवन कर रहे थे और नशे में मदहोश होकर खूब हुड़दंग मचा रहे थे। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि उन्हें लंबे अरसे से सार्वजनिक स्थानों पर नशे के सेवन की शिकायतें मिल रही थीं। इसके चलते पुलिस ने गश्त भी इलाके में तेज कर दी थी। गश्त के दौरान युवकों को नशे की हालत में धर दबोचा गया है। उधर, डीएसपी मदनकांत शर्मा ने बताया कि नशे का सेवन कर रहे चार युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed