फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   लडभड़ोल में शिक्षिका ने लगाया फंदा

लडभड़ोल में शिक्षिका ने लगाया फंदा

Sun, 09 Jun 2019 11:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
लडभड़ोल में शिक्षिका ने लगाया फंदा
लडभड़ोल (मंडी)। लडभड़ोल गांव की एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मायके पक्ष ने इसे हत्या का मामला बताकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

उन्होंने ससुराल पर हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला की पहचान रेणु कुमारी (43) पत्नी चंद्र दीप के रूप में हुई है। रेणु कुमारी राजकीय माध्यमिक पाठशाला पंजालग में बतौर प्रवक्ता तैनात थी। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार रेणु कुमारी रविवार को घर पर ही थी। बेटा चक्षु (14) और उसकी दादी भी घर में मौजूद थे। उसका पति और ससुर करीब आठ बजे पालमपुर चेकअप के लिए रवाना हो गए। उसके बाद बेटा चक्षु बाल कटवाने चला गया। जब वह घर आया तो उसने मम्मी के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद देखा। आवाज देने पर जब उसकी मम्मी ने दरवाजा नहीं खोला तो उसने दादी को बुलाया। दादी ने दरवाजा न खुलने पर पड़ोस से मदद मांगी। इस दौरान ग्रामीणों ने दरवाजे की कुंडी को तोड़ कर कमरा खोला तो देखा कि रेणु ने फंदा लगा कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली थी।

...
मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
मायके वालों को सूचना मिलते ही लडभड़ोल पहुंच कर ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पालमपुर गए पति और ससुर हादसे की सूचना मिलते ही लौट आए। पुलिस ने इस मामले मेें पति चंद्र दीप और ससुर देशराज को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। उधर, मामले की पुष्टि जोगिंद्रनगर के एसएचओ संदीप शर्मा ने की है। उन्होंने बताया है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जोगिंद्रनगर भेजा गया है।
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed