फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   कमरूनाग जा रहे श्रद्धालुओं से भरी जीप पलटी, एक दर्जन लोग घायल

कमरूनाग जा रहे श्रद्धालुओं से भरी जीप पलटी, एक दर्जन लोग घायल

Sun, 09 Jun 2019 11:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
कमरूनाग जा रहे श्रद्धालुओं से भरी जीप पलटी, एक दर्जन लोग घायल
गोहर (मंडी)। धार्मिक पर्यटन स्थल कमरूनाग जा रहे श्रद्धालुओं की जीप कुटाहची के पास पलट गई। हादसे में एक दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए हैं। हादसा रविवार सुबह पेश आया। घायलों को सिविल अस्पताल गोहर में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

रेफल गांव के लोग रविवार सुबह खुली जीप में कमरूनाग मंदिर जा रहे थे। चैलचौक-सरोआ मार्ग पर कुटाहची स्कूल के समीप जगिद्र कुटला मोड़ पर सामने से आ रही बाइक को बचाते समय जीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इससे जीप में बैठी महिलाएं सड़क में गिर गईं। कुछ धक्के के साथ खाई में गिरी। हादसे का पता चलते ही समीप के गांव के लोग बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने सभी घायलों को निकाला और निजी वाहनों में सिविल अस्पताल गोहर पहुंचाया। घायलों में विमला देवी (40) पत्नी शेर सिंह, कमला देवी (60) पत्नी परस राम गांव मरहोग, डिंपल (45) पत्नी खेमराज गांव मरहोग, राधा देवी (45) पत्नी हुकमचंद, चंपा देवी (28) पत्नी युधिष्ठिर, गीतांजलि (19) पुत्री यशवंत निवासी रफेल, जितेन्द्रा (35) पत्नी वेद प्रकाश गांव छातर, लक्ष्मी देवी (40) पत्नी घनश्याम गांव सलौन, कुमारी हर्षा (18) पुत्री खेमराज गांव मरहोग, रीता देवी (40) पत्नी पवन कुमार गांव मरहोग, सनी कुमार (17) पुत्र पवन कुमार गांव मरहोग, मनीष कुमार (12) पुत्र वेद प्रकाश गांव छातर, चालक चिंत राम पुत्र रेलू राम गांव छम्यार तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

उधर, एसपी गुरदेव चंद ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने सभी घायलों 15-150 रुपये बतौर राहत प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed