फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सुहागड़ा देवी मंदिर में चोरी के आरोप में दंपती गिरफ्तार

सुहागड़ा देवी मंदिर में चोरी के आरोप में दंपती गिरफ्तार

Sun, 09 Jun 2019 11:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
सुहागड़ा देवी मंदिर में चोरी के आरोप में दंपती गिरफ्तार
बलद्वाड़ा (मंडी)। ग्राम पंचायत खुड़ला के मां सुहागड़ा देवी मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपियों को डंगार, घुमारवीं से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सतीश कुमार उर्फ धर्म सिंह गांव बरोट, खुडला के रूप में हुई है जबकि कंचना देवी उसकी पत्नी है। दोनों आरोपी डंगार में मजदूरी का काम करते हैं और किराए के कमरे में रहते हैं। चोरी को अंजाम देने के बाद दोनों डंगार चले गए थे जहां से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। शुक्रवार रात को माता सुहागड़ा देवी मंदिर में शातिरों ने मंदिर के गेट और दानपात्र के ताले को तोड़कर करीब 3600 रुपये की नकदी उड़ा ली थी। बलद्वाड़ा के थाना प्रभारी राकेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आज दोनों आरोपियों को सरकाघाट कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed