फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   शमशानघाट के बाहर खड़ी साधु की बाइक पर ही हाथ साफ

शमशानघाट के बाहर खड़ी साधु की बाइक पर ही हाथ साफ

Wed, 16 Aug 2017 11:12 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
शमशानघाट के बाहर खड़ी साधु की बाइक पर ही हाथ साफ
जोगिंद्रनगर (मंडी)। चोरों से अब श्मशानघाट भी सुरक्षित नहीं है। शातिरों ने श्मशानघाट जोगिंद्रनगर के बाहर गेट पर खड़ी एक साधु की बाइक पर ही हाथ साफ कर लिया है। साधु ने इस बाइक को 04 अगस्त को खरीदा था, जिसे लेकर वह मणिकर्ण का सफर कर रहा था। रात को वह श्मशानघाट के गेट के बाहर रुके और बाइक वहीं पार्क कर दी। आरोप है कि बाइक को गेट के बाहर से शातिर उड़ा ले गए हैं। रविवार रात्रि श्मशानघाट जोगिंद्रनगर के गेट के बाहर से बाइक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। श्मशानघाट जोगिंद्रनगर के आश्रालय में घरोंडा (पानीपत ) के साधु यहां रुके थे। गेट पर ताला होने के कारण इन साधुओं ने अपनी बाइकें गेट पर खड़ी कर दीं। सुबह जब वे उठे तो बाबा कालू नाथ की बाइक गायब थी। उन्होंने शिकायत जोगिंद्रनगर थाना में दर्ज करवा दी है। बाबा कालू नाथ ने आग्रह किया है कि अगर किसी को बाइक के बारे में कोई जानकारी मिले तो वह 7895353109 पर सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed