फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जुआरियों से 1 लाख 7 हजार सौ रुपए की राशि पकड़ी

जुआरियों से 1 लाख 7 हजार सौ रुपए की राशि पकड़ी

Sat, 18 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
जुआरियों से 1 लाख 7 हजार सौ रुपए की राशि पकड़ी
मंडी। सदर पुलिस ने चार लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा है। इस दौरान इन जुआरियों से 1 लाख 7 हजार की राशि भी कब्जे में ली है। जानकारी के अनुसार 17 नवंबर को शाम के समय जब पुलिस की टीम गश्त पर सौली खड्ड में थी तो एक गुप्त सूचना मिली कि एक निजी होटल में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस पर पुलिस की टीम ने वहां पर रेड मारी। इस दौरान वहां पर चार लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया व इनके कब्जे से पुलिस ने 1 लाख 7 हजार की राशि भी बरामद की। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत इन पर मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। निरीक्षक सुनील कुमार प्रभारी पुलिस थाना सदर इस अभियोग की जांच कर रहे हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed