फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cracks in Jughri village due to mountain collapse, houses in danger

Mandi News: पहाड़ दरकने से जुघरी गांव में दरारें, खतरे में मकान

Sun, 17 Aug 2025 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Cracks in Jughri village due to mountain collapse, houses in danger
एनएच पर घट्टा के समीप पेड़ गिर जाने से ठप हुआ यातायात। स्त्रोत जागरूक पाठक
नगवाईं (मंडी)। मूसलाधार बारिश और भूस्खलन की घटनाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। सराज घाटी की ग्राम पंचायत पंजाईं के जुघरी गांव में भी भूस्खलन का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे दो परिवारों के आशियाना को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

जुघरी गांव में पहाड़ दरकने से वेद राम और मिने राम के घरों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। उनकी उपजाऊ जमीन में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। घर और जमीन धंसने के कगार पर है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों भाइयों ने अपना घर खाली कर दिया है और पड़ोसियों के घर में शरण ली है।
विज्ञापन

इन परिवारों की जमीन के ठीक नीचे से भारी भूस्खलन होना शुरू हो गया है। इसमें देवदार के 10 से 12 पेड़ भूस्खलन की चपेट में आए हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द गांव का भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण कराएं। उधर, तहसीलदार बालीचौकी निधि सकलानी ने बताया कि स्थानीय पटवारी ने मौका कर उक्त परिवार की जमीन और मकान की हालत का मुआयना किया है। जल्द ही उन्हें प्रशासन की ओर से मदद दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed