{"_id":"68a2f6d43d70035ede0a075e","slug":"cpim-sent-a-memorandum-to-the-deputy-chief-minister-mandi-news-c-90-1-ssml1045-166269-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: माकपा ने उपमुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: माकपा ने उपमुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सदर लोकल कमेटी ने मंडी शहर में पानी के बिलों में अनियमितताओं और बढ़ी हुई दरों का विरोध किया है। सोमवार को कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता से मिला और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में मांग की कि मंडी शहर में लगभग एक वर्ष से शहरवासियों को पानी के बिल नहीं दिए जा रहे हैं। अभी कुछ वार्डों में तीन-तीन महीने के बिल दिए जा रहे हैं। बढ़ी हुई दरों के हिसाब से बिल दिए जा रहे हैं। यह फैसला आम जनता विरोधी है। कुछ जगह बिना मीटर रीडिंग के भी बिल थमाए जा रहे हैं।
माकपा ने मांग उठाई कि सरकार बढ़ी हुई दरों को वापस ले, पानी के बिल पहले की भांति हर दो महीने में लिया जाए। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि शेष बिलों को भी जल्द ही दिया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी लोकल कमेटी सचिव सुरेश सरवाल, वीना वैद्य, रमेश गुलरिया, गोपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद