{"_id":"6b097598e7db543fa701e88d","slug":"computer-training-provided-to-cooperative-society-employees-in-gagal-mandi-news-c-90-1-mnd1021-223176-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गागल में सहकारी सभाओं के कर्मचारियों को दिया कंप्यूटर प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गागल में सहकारी सभाओं के कर्मचारियों को दिया कंप्यूटर प्रशिक्षण
विज्ञापन
सुंदरनगर और बल्ह के करीब 100 प्रतिनिधियों ने लिया भाग, उत्कृष्ट सहकारी सभाएं सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। बल्ह विकास खंड की नैना भगवती ग्राम सेवा सहकारी सभा गागल में सुंदरनगर और बल्ह की सहकारी सभाओं के कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय सम्मेलन एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें करीब 100 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं राजेश जसवाल ने की, जबकि जिला सहकारी संघ मंडी के चेयरमैन संजय गौड़ विशेष अतिथि रहे।
शिविर में कर्मचारियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया गया। सहायक पंजीयक ने कर्मचारियों की कार्यसंबंधी समस्याओं का मौके पर समाधान किया और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। संजय गौड़ ने सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए कर्मचारियों को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सुंदरनगर और बल्ह विकास खंड की उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सहकारी सभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निरीक्षक धर्मेंद्र, संजय कुमार, नीलम शर्मा, ईशा ठाकुर सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।