फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BSF jawan given final farewell with military honours

Mandi News: सैन्य सम्मान के साथ बीएसएफ जवान को दी अंतिम विदाई

Sun, 19 Apr 2026 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
BSF jawan given final farewell with military honours
ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से हो गया था निधन
विज्ञापन

टिहरा (मंडी)। ग्रयोह पंचायत के झडियार गांव के वीर सपूत एएसआई प्रकाश चंद (पप्पी) को शनिवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ तिरंगे में लपेटकर अंतिम विदाई दी गई। बीएसएफ में कार्यरत प्रकाश चंद का ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव झडियार में पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ किया गया। बीएसएफ की टुकड़ी ने उन्हें तिरंगे में लपेटकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। इसके बाद उन्हें फायर सलामी देकर अंतिम विदाई दी गई।

इस अवसर पर बीएसएफ के कमांडिंग ऑफिसर, डीएसपी बीएसएफ, सैन्य जवानों की टुकड़ी, एसएचओ धर्मपुर विनोद कुमार, पूर्व सैनिक लीग टिहरा की टुकड़ी, उप तहसीलदार टिहरा शशिकांत शर्मा तथा धर्मपुर क्षेत्र के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सैकड़ों स्थानीय लोगों ने भी अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी। धर्मपुर के पूर्व भाजपा प्रत्याशी रजत ठाकुर, मंडल अध्यक्ष विनोद ठाकुर, प्रकाश चंद, पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र पठानिया सहित अन्य ने नम आंखों से वीर जवान को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed