{"_id":"6a8e85a0a9aa4db4f6087460","slug":"bijni-narla-mandi-pathankot-nh-opening-safety-wall-culvert-nhai-2026-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंडी: बिजनी-नारला एनएच को खोलने से पहले होंगे अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम, एक माह और इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: बिजनी-नारला एनएच को खोलने से पहले होंगे अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम, एक माह और इंतजार
Wed, 26 Aug 2026 11:51 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:51 AM IST
सार
मंडी-पठानकोट एनएच के बिजनी-नारला सेक्शन को यातायात के लिए खोलने से पहले एनएचएआई अतिरिक्त सुरक्षा कार्य करवाएगा। तीन स्थानों पर सुरक्षा दीवारें बनाई जाएंगी और बारिश के पानी की बेहतर निकासी के लिए कुछ कल्वर्ट का आकार बढ़ाया जाएगा। बरसात में सड़क के कुछ हिस्सों में आई सेटलमेंट की भी निगरानी की जा रही है। इन कार्यों के चलते एनएच खुलने में करीब एक माह और लग सकता है।
विज्ञापन
मंडी-पठानकोट एनएच के बिजनी-नारला सेक्शन में अतिरिक्त सुरक्षा कार्यों की तैयारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के बिजनी-नारला सेक्शन को यातायात के लिए खोलने से पहले भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम करेगा। बरसात के दौरान सड़क और आसपास के हिस्सों में पानी के बहाव को देखते हुए एनएचएआई ने इस सेक्शन में तीन स्थानों पर सुरक्षा दीवारें बनाने का फैसला लिया है। इसके अलावा बारिश के पानी की निकासी को बेहतर बनाने के लिए कुछ कल्वर्ट का आकार भी बढ़ाया जाएगा। इन अतिरिक्त कार्यों के चलते नए एनएच को यातायात के लिए खोलने में करीब एक माह और लग सकता है।
एनएचएआई के अनुसार बारिश के दौरान सड़क के नीचे और आसपास पानी जमा होने से सड़क की सुरक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए जल निकासी व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। बारिश के पानी को सही तरीके से चैनलाइज करने के लिए चिन्हित स्थानों पर कल्वर्ट की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इससे पानी का बहाव नियंत्रित तरीके से हो सकेगा और सड़क के आसपास पानी जमा होने की संभावना कम होगी।
बरसात के दौरान नए एनएच के कुछ हिस्सों में आई सेटलमेंट की भी लगातार निगरानी की जा रही है। सड़क की सतह, निर्माण कार्यों और अन्य हिस्सों की स्थिति की जांच की जा रही है। एनएचएआई यह सुनिश्चित करना चाहता है कि यातायात शुरू करने से पहले सड़क पर किसी भी तरह का संभावित सुरक्षा जोखिम न रहे। इसी कारण अतिरिक्त सुरक्षा और सुधार कार्यों को पूरा करने के बाद ही एनएच खोलने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
बरसात बनी नए एनएच की वास्तविक परीक्षा
बिजनी-नारला सेक्शन के लिए इस मानसून को एक तरह की वास्तविक परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। बारिश के दौरान सड़क पर पानी के बहाव, जल निकासी व्यवस्था और सेटलमेंट की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इससे उन स्थानों की पहचान हो रही है, जहां यातायात शुरू करने से पहले अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम या सुधार की जरूरत है। मौसम और सड़क की स्थिति को देखते हुए निर्माण एजेंसी को आवश्यक कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुल तैयार, अब होना है लोड टेस्ट
मैगल के पास निर्माणाधीन पुल का काम पूरा हो चुका है। अब पुल का लोड टेस्ट होना है। इसके बाद नए एनएच को यातायात के लिए खोलने की तैयारी थी, लेकिन बरसात के दौरान सामने आई परिस्थितियों को देखते हुए एनएचएआई ने पहले सभी जरूरी सुरक्षा कार्य पूरे करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा दीवारों, जल निकासी और अन्य जरूरी सुधारों के बाद ही सड़क को यातायात के लिए खोला जाएगा।
करीब 19 किलोमीटर लंबा बिजनी-नारला सेक्शन तैयार होने के बाद मंडी-पठानकोट एनएच पर सफर पहले के मुकाबले अधिक सुगम और सुरक्षित होने की उम्मीद है। हालांकि यातायात शुरू होने के लिए लोगों को करीब एक माह तक और इंतजार करना पड़ सकता है। अंतिम समयसीमा मौसम, अतिरिक्त निर्माण कार्यों की प्रगति और सड़क की सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद तय होगी।
सुरक्षा जांच के बाद ही खुलेगा एनएच
सुरक्षा दीवारों, जल निकासी से जुड़े कार्यों और जरूरी सुधारों को पूरा करने के बाद ही नए एनएच को यातायात के लिए खोला जाएगा। निर्माण कंपनी को आवश्यक कार्य करने के लिए कहा गया है। - वरुण चारी, परियोजना निदेशक, पीआईयू मंडी, एनएचएआई