{"_id":"6a8ee6d8b7a1136881080abe","slug":"politics-youth-congress-president-says-kangana-lacks-the-understanding-of-what-to-say-and-when-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति: युवा कांग्रेस अध्यक्ष बोले- कंगना को कब क्या बोलना है, इसकी भी समझ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति: युवा कांग्रेस अध्यक्ष बोले- कंगना को कब क्या बोलना है, इसकी भी समझ नहीं
Wed, 26 Aug 2026 06:45 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)।
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 26 Aug 2026 06:45 PM IST
सार
जिला युवा कांग्रेस की ओर से आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने सुंदरनगर पहुंचे चिब ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कंगना को कब और क्या बोलना है, इसकी उन्हें समझ नहीं है।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब।
- फोटो : आईपीआर विभाग
विस्तार
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने सांसद कंगना रणौत पर निम्न स्तरीय राजनीति करने का आरोप लगाया है। जिला युवा कांग्रेस की ओर से आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने सुंदरनगर पहुंचे चिब ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कंगना को कब और क्या बोलना है, इसकी उन्हें समझ नहीं है। युवा कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में ऐसे लोगों को संसद तक पहुंचने से रोकने के लिए काम करेगी। पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए चिब ने कहा कि युवाओं के विरोध के बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे युवाओं के हित प्रभावित हो रहे हैं। हिमाचल में भी पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में पेपर लीक के मामले सामने आए थे। केंद्र सरकार पर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यदि सरकार युवाओं की इतनी ही चिंता करती है तो सभी भर्ती और प्रवेश परीक्षाएं मात्र एक रुपये शुल्क में आयोजित की जानी चाहिए।
विज्ञापन
महंगाई पर केंद्र सरकार को घेरा
प्रदर्शन के दौरान युवाओं पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाते हुए चिब ने कहा कि इसके लिए जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश के संसाधन पूंजीपतियों को सौंप रही है, जबकि मध्यवर्गीय परिवार महंगाई, बेरोजगारी और महंगी परीक्षाओं के बोझ से परेशान हैं। ई-20 पेट्रोल को लेकर भी उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन