फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Electricity pensioners demand release of pending financial benefits.

Mandi News: विद्युत पेंशनरों ने लंबित वित्तीय लाभ जारी करने की उठाई मांग

Wed, 26 Aug 2026 04:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
Electricity pensioners demand release of pending financial benefits.
लीव इनकैशमेंट, ग्रेच्युटी की बकाया राशि का भुगतान अभी तक नहीं
विज्ञापन

विद्युत पेंशनर फोरम धर्मपुर यूनिट की बैठक में किया मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। विद्युत पेंशनर फोरम धर्मपुर यूनिट की बैठक बुधवार को कर्मचारी यूनियन के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं फोरम के सक्रिय सदस्य कामेश्वर दत्त शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों के लंबित वित्तीय लाभों को लेकर चर्चा की गई। पेंशनरों ने विद्युत बोर्ड प्रबंधन और प्रदेश सरकार से सभी लंबित लाभ जल्द जारी करने की मांग उठाई।
वक्ताओं ने कहा कि 1 जनवरी 2016 से मार्च 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान के आधार पर लीव इनकैशमेंट, ग्रेच्युटी और कम्यूटेशन की बकाया राशि का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। वहीं, 31 दिसंबर 2015 से पहले सेवानिवृत्त पेंशनरों को भी सरकार के आदेशानुसार बकाया राशि नहीं मिली है।
विज्ञापन

पेंशनरों ने विद्युत बोर्ड प्रबंधन से 4 अप्रैल 2026 को जारी उस आदेश को वापस लेने की मांग की, जिसमें वर्कचार्ज कर्मचारियों की वर्कचार्ज अवधि का वित्तीय लाभ नहीं देने की बात कही गई है। उनका कहना है कि इस आदेश के कारण कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों से हजारों रुपये की रिकवरी की जा रही है। 1990 के दशक में प्रदेश के हर घर तक बिजली पहुंचाने में वर्कचार्ज कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में बोर्ड में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए स्थायी भर्तियां शुरू करने, पुरानी पेंशन बहाल करने और बिजली बोर्ड में स्मार्ट मीटर लगाने की एकतरफा प्रक्रिया बंद करने की मांग भी उठाई गई।

इस अवसर पर विद्युत पेंशनर फोरम हमीरपुर के जिला सह सचिव जितेंद्र धीमान, यूनिट सचिव प्रेम चंद शर्मा, उपप्रधान परमानंद सकलानी, रोशन लाल, गिरधारी लाल सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed