फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   An action plan will be formulated to address the issue of stray animals.

Mandi News: लावारिस पशुओं की समस्या के समाधान के लिए बनेगी कार्ययोजना

Wed, 26 Aug 2026 04:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
An action plan will be formulated to address the issue of stray animals.
नए गोसदन बनाने के लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। लावारिस पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर बुधवार को एसडीएम कार्यालय सरकाघाट के सभागार में उपमंडलीय समन्वय समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता एसडीएम एवं समिति अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गौतम ने की। बैठक में संबंधित विभागों ने लावारिस पशुओं की समस्या के समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
एसडीएम ने पंचायतों और नगर परिषद क्षेत्र में नए गोसदन स्थापित करने के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने लावारिस पशुओं की पहचान और लावारिस कुत्तों के टीकाकरण के लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समस्या का स्थायी समाधान किसी एक विभाग के प्रयास से संभव नहीं है। इसके लिए सभी विभागों, पंचायती राज संस्थाओं और नगर परिषद को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ विशेष बैठक कर ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed