{"_id":"6a368333599d3d469a0721bb","slug":"badvahan-mahila-mandal-triumphs-in-tug-of-war-mandi-news-c-90-1-ssml1025-201508-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: रस्साकशी में बड़वाहण महिला मंडल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: रस्साकशी में बड़वाहण महिला मंडल ने मारी बाजी
विज्ञापन
करालढ़ी मेले में दूसरे दिन विद्यार्थियों और महिला मंडलों ने बिखेरी संस्कृति की छटा
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। द्रंग क्षेत्र की ग्राम पंचायत उरला में आयोजित करालढ़ी देवता मेले के दूसरे दिन विद्यार्थियों और महिला मंडलों की महिलाओं ने खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेकर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर समाजसेवी एमएल चंदेल और अध्यापिका कुंती चंदेल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मेले के दूसरे दिन आराध्य देव पशाकोट के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने देवता के समक्ष माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की और अपनी मनौतियां अर्पित कीं। इस दौरान महिला मंडलों के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें महिला मंडल खांभल, मसवाहण, उरला, बड़वाहण और स्वयं सहायता समूह तालगहर की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फाइनल मुकाबला महिला मंडल बड़वाहण और स्वयं सहायता समूह तालगहर के बीच हुआ, जिसमें कड़े मुकाबले के बाद महिला मंडल बड़वाहण की टीम ने 2-0 के अंतर से जीत दर्ज कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
मुख्य अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। मेले के सफल आयोजन के लिए मुख्य अतिथि ने मेला समिति को 21 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की। वहीं, खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर राम सिंह ने अपनी ओर से 11 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की।