फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Apprehension regarding infringement of voters' rights: Bharmauri

वोटरों के अधिकार प्रभावित होने की आशंका : भरमौरी

Wed, 07 Oct 2026 05:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 05:25 AM IST
विज्ञापन
Apprehension regarding infringement of voters' rights: Bharmauri
चंबा। जिला कांग्रेस कमेटी चंबा की ओर से मंगलवार को परिधि गृह में ‘मेरा वोट, मेरा अधिकार’ अभियान के तहत प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के मौजूदा कामकाज को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग की नीतियों और कार्यप्रणाली के चलते मतदाताओं के अधिकार प्रभावित होने की आशंका है। भरमौरी ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर केंद्र की भाजपा सरकार के पक्ष में काम करने के आरोप लग रहे हैं। उनका कहना था कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी पिछले कुछ वर्षों से निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निर्वाचन आयोग की जवाबदेही को लेकर आवाज उठाते रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि मतदाता सूचियों में बदलाव को लेकर आम लोगों में यह चिंता बनी हुई है कि किस मतदाता का नाम सूची से हट सकता है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने कहा कि एसआईआर के माध्यम से देशभर में करीब 13 करोड़ नागरिकों के मतदान अधिकार पर असर पड़ने की आशंका है। ठाकुर ने कहा कि मतदाता सूचियों का समय-समय पर संशोधन जरूरी है, जिससे नए मतदाताओं के नाम जोड़े जा सकें और मृत व्यक्तियों के नाम हटाए जा सकें। उन्होंने कहा कि जीवित मतदाताओं के नाम सूची से हटाना उचित नहीं है। इस मौके पर महासचिव नरेश राणा, महेंद्र ठाकुर, ज्ञान चौहान, अजय जरयाल और कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा उर्फ राजू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed