Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Applications invited for the posts of Anganwadi worker and helper.

Mandi News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पद के लिए मांगे आवेदन

Sat, 13 Jun 2026 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Applications invited for the posts of Anganwadi worker and helper.
मंडी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत मंडी जिले के सदर क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पद भरे जाने हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी-सदर, जितेंद्र सैणी ने बताया कि इन पदों के लिए उप-मंडलाधिकारी (ना.) सदर-मंडी के कार्यालय में 9 जुलाई को सुबह 10 बजे साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दिन अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां सत्यापन के लिए साथ लानी होंगी। ग्राम पंचायत टिल्ली के आंगनबाड़ी केंद्र छनवाड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पद तथा टिल्ली के धारटा पडवाहण, मांथला के मान्थला व मसवाड़, स्योग के आंगनबाड़ी केंद्र स्योग, कमांद के आंगनबाड़ी केंद्र खनाहर, शिवाबदार के आंगनबाड़ी केंद्र शिवा-1 तथा नगर निगम वार्ड पैलेस-2 के अप्पर सुहड़ा में आंगनबाड़ी सहायिका के पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 4 जुलाई शाम 5 बजे तक अपने आवेदन-पत्र आवश्यक सत्यापित दस्तावेजों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी-सदर कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed