फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सड़क दुर्घटना में एक की मौत, पांच घायल

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, पांच घायल

Sun, 08 Dec 2013 05:45 AM IST
Mandi
Mandi Updated Sun, 08 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के मंझखेतर में शुक्रवार देर शाम को एक चौपहिया वाहन के लुढ़कने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में पांच बच्चे घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में भरती करवाया है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार चलोल पंचायत में शुक्रवार को एक धाम में खाना खाने के बाद कुछ महिलाओं को वाहन चालक गांव में छोड़ने गया था। इसी दौरान उसमें बच्चे भी साथ बैठ गए। महिलाओं को वापस छोड़ कर वाहन आ रहा था। इसी दौरान वाहन नीचे गहरी ढांक में जा लुढ़का। इस हादसे में चालक चनोल निवासी संजय कुमार, रोहित, अभिषेक, पलव सिंह, गुलशन और अरुण कुमार घायल हो गए। सूचना मिलने पर लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चालक संजय की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मंडी स्थित जोनल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां उसने दम तोड़ दिया। डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया हादसे में मारे गए चालक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed