फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   तो फिर कैसे मिलेगा बेहतर उपचार

तो फिर कैसे मिलेगा बेहतर उपचार

Sun, 08 Dec 2013 05:45 AM IST
Mandi
Mandi Updated Sun, 08 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में बदहाल स्वास्थ्य सेवाआें के चलते मरीज बेहाल हैं। अस्पताल में चिकित्सकों के आठ पद रिक्त पड़े हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में सरकार और विभाग के प्रति रोष है। तकनीशियन न होने के कारण मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी नहीं मिल रही।
विज्ञापन

अस्पताल में सर्जन विशेषज्ञ, गायनी, आर्थो, एनेस्थीसिया, अल्ट्रासाउंड तकनीशियन, रेडियोलॉजिस्ट, हृदय और चर्म रोग विशेषज्ञ के पद रिक्त पड़े हैं। इस कारण रोगियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पताल में रोगियों की सुविधा के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन तो है लेकिन तकनीशियन न होने से रोगियों को निजी स्वास्थ्य केंद्रों में अल्ट्रासाउंड करवाने जाना पड़ता है। इसके चलते उन्हें अधिक दाम पर अल्ट्रासाउंड करवाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों के खाली पदों के कारण मरीजों को इलाज के लिए बैजनाथ, पालमपुर, मंडी और कांगड़ा समेत अन्य निजी संस्थानों में जाना पड़ रहा है। इसके चलते गरीब लोगों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में कुक का पद भी रिक्त है। इसके अलावा चार पद कंपाउंडर के खाली हैं। फीमेल हेल्थ सुपरवाइजर के दोनों पद, मेल हेल्थ सुपरवाइजर के दो, इलेक्ट्रिशियन और प्लंबर का एक पद रिक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ा है।
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी रोशन लाल कौंडल ने कहा कि सरकार और विभाग के
उच्च अधिकारियों को रिक्त पदों के बारे में अवगत करवाया दिया है। इसके चलते विभाग ने यहां पर एक सर्जन के आर्डर किए थे। लेकिन सर्जन यहां नहीं आया। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही सरकार यहां पर खाली पड़े पदों को भरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed