{"_id":"22-53559","slug":"Mandi-53559-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदी सीखेंगे संयम रखने के गुर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैदी सीखेंगे संयम रखने के गुर
Mandi
Updated Sun, 08 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। सब जेल मंडी में कैदी जीवन में संयम के गुर सीखेंगे। आर्ट आफ लीविंग के सहयोग से जेल प्रबंधन की ओर से जेल में कैदियाें के लिए प्रीजन स्मार्ट कोर्स शुरू किया गया है। छह दिन के इस कोर्स के चलते जहां कैदियों को योग से संबंधित क्रियाएं सिखाई जा रही हैं। साथ ही तनाव मुक्त जीवन और समाज के लिए सहयोग एवं सहभागिता के बारे में भी जानकारी प्रदान की जा रही है। आर्ट आप लिविंग की शिक्षिका बेनू गोपाल और नीना ने बताया कि कैदियाें को योग क्रियाओं के साथ समाज के प्रति सहभागिता के बारे में जानकारी दी जा रही है। प्रीजन स्मार्ट कोर्स में जेल से साठ कैदी भाग ले रहे हैं। शनिवार को जेल में कैदियाें और जेल स्टाफ ने महिला सशक्तिकरण की शपथ ग्रहण की। सब जेल अधीक्षक सुशील ठाकुर ने बताया कि जेल में कैदियाें के लिए इस तरह की गतिविधियां समय-समय पर आयोजित करवाई जाती हैं।
विज्ञापन