{"_id":"5bd9e8b3bdec22696c1d1d56","slug":"71541007539-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रन फॉर यूनिटी में दौड़ा मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रन फॉर यूनिटी में दौड़ा मंडी
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रन फॉर यूनिटी में दौड़ा मंडी
धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, आईपीएच मंत्री ने की शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। जिला मंडी में प्रथम उप-प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस से रूप में मनायी गई। इस उपलक्ष्य में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन मंडी के सेरी मंच पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, बागवानी तथा सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने की। इस अवसर पर सांसद रामस्वरूप शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके अतिरिक्त वल्लभ भाई पटेल की जीवनी पर आधारित भाषण, निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए। बाद में उन्होंने रन फॉर यूनिटी को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक हीरा लाल, राकेश जंवाल, जवाहर ठाकुर, जिला परिषद के उपाध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर, नगर परिषद की अध्यक्ष सुमन ठाकुर, उपाध्यक्ष विशाल, भाजपा के अध्यक्ष रणवीर सिंह ठाकुर, सदर भाजपा मंडल के अध्यक्ष मुनीष कपूर, उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा, अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी राजीव कुमार भी उपस्थित रहे।