Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Forest officials provided with training on seed and nursery techniques

Mandi News: वन अधिकारियों को बीज और नर्सरी तकनीकों का दिया प्रशिक्षण

Thu, 26 Nov 2026 04:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
Forest officials provided with training on seed and nursery techniques
हिमालयी वनस्पतियों के संरक्षण और वन आवरण बढ़ाने पर दिया जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सुंदरनगर(मंडी)। हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान शिमला की ओर से बुधवार को हिमाचल प्रदेश वन अकादमी सुंदरनगर में राष्ट्रीय कैंपा परियोजना के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 35 प्रशिक्षु वन क्षेत्र अधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ समूह समन्वयक (अनुसंधान) डॉ. अश्वनी तपवाल ने किया। उन्होंने वन आवरण बढ़ाने और हिमालयी क्षेत्रों में पौधरोपण के लिए उन्नत बीज एवं नर्सरी तकनीकों का महत्व बताया। उप निदेशक देवेंद्र सिंह डोगरा ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया।
विज्ञापन

वैज्ञानिक पितांबर सिंह नेगी ने भोजपत्र, कठभोज, गुलाबी बुरांश, पाजा, सोरबस लेनेता और जुनिपर की बीज एवं नर्सरी तकनीकों की जानकारी दी। डॉ. मोहम्मद इब्राहिम ने उत्कृष्ट वृक्षों के चयन और बीज उत्पादन क्षेत्रों के विकास, जबकि डॉ. अश्वनी तपवाल ने वन नर्सरियों में माइकोराइज़ा के लाभ बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन पर प्रशिक्षु अधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी कुलदेश कुमार ने सभी अधिकारियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed