फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   आगरा हादसे में घायल 10 छात्रों व शिक्षकों को अस्पताल से छुट्ठी

आगरा हादसे में घायल 10 छात्रों व शिक्षकों को अस्पताल से छुट्ठी

Sat, 11 Nov 2017 10:02 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
आगरा हादसे में घायल 10 छात्रों व शिक्षकों को अस्पताल से छुट्ठी
मंडी। आगरा बस हादसे में घायल हुए आलोक भारती पब्लिक स्कूल के 10 और विद्यार्थियों और शिक्षकों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जोनल अस्पताल में उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। हफ्ते बाद रूटीन चेकअप के लिए बुलाया गया है। अब जोनल अस्पताल में केवल चार विद्यार्थी उपचाराधीन हैं। उनकी हालत में भी काफी सुधार है। कुछ ही दिन में उन्हें भी अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। गत तीन नवंबर को यमुना एक्सप्रेस वे पर आलोक भारती पब्लिक स्कूल कोटली के विद्यार्थियों की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में चालक हरीश की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि 40 से अधिक विद्यार्थी घायल हो गए थे। पांच नवंबर को हादसे में घायल 30 विद्यार्थियों को मंडी लाया गया। उन्हें उपचार के लिए जोनल अस्पताल में दाखिल किया गया। उपचार के बाद 18 घायलों को अगले ही दिन छह नवंबर को छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद 14 घायल अस्पताल में दाखिल थे। इनमें से 10 और घायलों को जोनल अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। हर एक्सरे अल्ट्रासाउंड और अन्य सभी प्रकार के टेस्ट निशुल्क किए गए। दवाइयां भी सभी घायलों को मुफ्त में अस्पताल से ही मुहैया करवाई गईं। इससे घायलों को काफी सुविधा मिली है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ. देशराज शर्मा ने बताया कि अस्पताल में केवल चार घायल ही उपचाराधीन हैं। अन्य सभी घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed