फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जागा महकमा, नड्डा के गोद लिए गांव डैहर को 13 दिन में 20 लाख रुपए जारी

जागा महकमा, नड्डा के गोद लिए गांव डैहर को 13 दिन में 20 लाख रुपए जारी

Thu, 31 Aug 2017 10:55 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
जागा महकमा, नड्डा के गोद लिए गांव डैहर को 13 दिन में 20 लाख रुपए जारी
मंडी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के गोद लिए गांव डैहर में विकास के लिए अब अफसरशाही संजीदा हो गई है। लगभग चार माह से बीडीओ कार्यालय सुंदरनगर में फंसी 20 लाख की राशि आदर्श गांव डैहर को जारी कर दी गई है। अब नड्डा के गोद लिए गांव में विकास कार्यों को गति मिलेगी। यहां पर अरसे ठप पड़े शौचालय का निर्माण भी शुरू हो गया है। हालांकि, इस शौचालय का निर्माण विधायक निधि से किया जा रहा है। लेकिन, यह कार्य भी लंबे अरसे से ठप पड़ा था। इसका निर्माण भी पंचायत प्रतिनिधियों ने शुरू करवा दिया है। वहीं, आधुनिक जिम भी गत बुधवार को यहां पर स्थापित कर दिया गया है। ‘अमर उजाला’ ने 12 अगस्त के संस्करण में केंद्रीय मंत्री नड्डा के गोद लिए गांव में सार्वजनिक शौचालय तक नहीं शीर्षक से डैहर की समस्याओं को प्रमुखता से छापा था। खबर में बीडीओ कार्यालय में चार माह से पड़ी 20 लाख की राशि पर भी सवाल उठाए गए थे। खबर छपने के महज 13 दिन बाद 25 अगस्त को विभाग ने डैहर पंचायत को यह राशि जारी कर दी है।
विज्ञापन


क्या-क्या होंगे विकास कार्य
बीडीओ कार्यालय से डैहर गांव के लिए जारी 20 लाख से पांच विकास कार्य होंगे। जिसमें अपर खरोटा टू मेन रोड अलसू के निर्माण पर तीन लाख रुपये, कूह बावड़ी से गलू रोड पर तीन लाख, डैहर स्कूल में स्मार्ट क्लास रूम के लिए पांच लाख, बांउड्री वॉल मेला ग्राउंड डैहर पर पांच लाख खर्च किए किए जाएंगे। गांव में चार लाख की लागत से जिम स्थापित कर दिया गया है।
विज्ञापन


डेढ़ वर्ष में गांव में लगी थी महज 22 स्ट्रीट लाइटें
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने डैहर को फरवरी 2016 में गोद लिया था। लगभग डेढ़ वर्ष के अरसे के बाद यहां पर महज 22 लाइटें ही सांसद की ओर से स्वीकृत बजट से लग पाई थीं। हालांकि, केंद्रीय मंत्री ने यहां पर लाखों का बजट जारी कर दिया था। लेकिन, यह बजट लगभग चार माह से बीडीओ कार्यालय में पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसा मिला : प्रधान
पंचायत प्रधान डैहर राजेश धीमान ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की ओर से स्वीकृत 20 लाख की राशि पंचायत को मिल गई है। जिससे पांच विकास कार्य किए जाएंगे। इसमें से एक कार्य को गत बुधवार को पूरा कर लिया गया है। यहां पर चार लाख से जिम स्थापित किया गया है।

बीडीओ सुंदरनगर बशीर खान ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की ओर से स्वीकृत 20 लाख की राशि डैहर पंचायत को जारी कर दी गई है। यहां पर चार लाख से आधुनिक जिम स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed