{"_id":"5a0726244f1c1b78548bc4ad","slug":"171510417956-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंतर-मंतर पर पूर्व सैनिकों से हुए दुव्र्यवहार का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंतर-मंतर पर पूर्व सैनिकों से हुए दुव्र्यवहार का विरोध
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। पूर्व सैनिक लीग मंडी इकाई की बैठक सैनिक कल्याण केंद्र में शनिवार को आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता सूबेदार लाल सिंह की ने की। बैठक में पूर्व जिला सैनिक लीग के अध्यक्ष विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान पूर्व सैनिकों और वीर-नारियों ने भी भाग लिया। बैठक में विभिन्न विषयों पर मंथन किया गया। पूर्व सैनिकों ने जंतर-मंतर पर पूर्व सैनिकों के साथ हुए दुर्व्यवहार का विरोध जताया है, जिसके लिए पूर्व सैनिकों में सरकार के प्रति आक्रोश है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार पूर्व सैनिकों से माफी मांगे। अगर उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो वह सड़क पर उतरने से कोई गुरेज नहीं करेंगे। बैठक में दूसरा चर्चा का विषय वन रैंक और वन पेंशन रहा। इसमें कहा गया कि अभी भी यह पूरी तरह से लागू नहीं हुई हैै। पूर्व सैनिक याद दिलाना चाहते हैं कि सरकार ने हमेशा उनको झूठे आश्वासन देकर उनके साथ खिलवाड़ किया है।
वहीं, पूर्व सैनिकों ने कहा कि पेंशनरों पर कोई भी इनकम टैक्स न लगाया जाए। बैठक में जिलाध्यक्ष कैप्टन डीडी शर्मा, मंडी इकाई के अध्यक्ष सूबेदार मेजर लाल सिंह, महिला विंग प्रधान शिला देवी, सचिव तेज राम, मीडिया प्रभारी खेम सिंह और अन्य पूर्व सैनिक व वीर कर्मियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
वहीं, पूर्व सैनिकों ने कहा कि पेंशनरों पर कोई भी इनकम टैक्स न लगाया जाए। बैठक में जिलाध्यक्ष कैप्टन डीडी शर्मा, मंडी इकाई के अध्यक्ष सूबेदार मेजर लाल सिंह, महिला विंग प्रधान शिला देवी, सचिव तेज राम, मीडिया प्रभारी खेम सिंह और अन्य पूर्व सैनिक व वीर कर्मियों ने भाग लिया।
विज्ञापन