फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   शारटी में खुलेगा हेल्थ सेंटर, पशु औषधालय

शारटी में खुलेगा हेल्थ सेंटर, पशु औषधालय

Fri, 07 Dec 2018 10:19 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
शारटी में खुलेगा हेल्थ सेंटर, पशु औषधालय
मंडी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक दिवसीय दौरे के दौरान मंडी जिले को करोड़ों की सौगात दी। हनोगी में आयोजित जनसभा में सीएम ने घोषणा की कि शारटी में स्वास्थ्य उपकेंद्र और पशु औषधालय खोला जाएगा। उन्होंने बांदी-कांडा सड़क, कांडी-बदोलिया-करेड़ी सड़क के निर्माण के लिए क्रमश: 10 लाख और 15 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने ब्यास नदी में हनोगी-खोला नाला सड़क पर केबल पुल की आधारशिला रखी। कहा कि यह पुल डबललेन बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर 15.85 करोड़ रुपये की लागत आएगी। कहा कि यह प्रदेश का पहला केबल आधारित पुल होगा। इसका निर्माण दो साल में किया जाएगा। पुल के बनने से जिले के सराज और द्रंग क्षेत्र के बीच बेहतर आवाजाही सुनिश्चित होगी। यह पुल पर्यटकों और स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र भी होगा।
विज्ञापन

...........
कुकलाह स्कूल बनेगा माध्यमिक
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्राथमिक विद्यालय कुकलाह को माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शारटी में विज्ञान खंड का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए ग्राम पंचायत बांदी को 10 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। उन्होंने करथाच-कांडूधार में हेलीपैड के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये की भी घोषणा की।
विज्ञापन

...
द्रंग के विधायक ने रखीं समस्याएं
द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर ने मुख्यमंत्री को अपने विधानसभा क्षेत्र में पधारने पर स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्र की कुछ विकासात्मक मांगें भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि जब से जयराम ठाकुर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं तब से राज्य प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर उन्होंने बालीचौकी खंड को पिछड़ा खंड घोषित करने का भी आग्रह किया। भाजपा सराज मंडल के अध्यक्ष शेर सिंह ने मुख्यमंत्री तथा अन्य उपस्थित गण्यमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पुल की मांग को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
इस दौरान ये रहे उपस्थित
इस मौके पर ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा, नाचन के विधायक विनोद कुमार, मिल्कफेड के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, पूर्व विधायक कन्हैया लाल ठाकुर, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुंडू, उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed