Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   VGC Mandi emerges as champion in Kabaddi tournament

Mandi News: कबड्डी प्रतियोगिता में वीजीसी मंडी बना चैंपियन

Fri, 06 Nov 2026 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
VGC Mandi emerges as champion in Kabaddi tournament
बलद्वाड़ा कॉलेज में कबड्डी प्रतियोगिता में अव्वल रही टीम को सम्मानित करते हुए मुख्य अति​थि व अन
एमएलएसएम सुंदरनगर उपविजेता और जीडीसी कुल्लू तीसरे स्थान पर रहा
विज्ञापन

पारस सर्वश्रेष्ठ रेडर और निखिल सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर चुने गए
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बल्द्वाड़ा में सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय अंतरमहाविद्यालय राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। तीन से पांच नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने दमखम दिखाया। फाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए वीजीसी मंडी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम की।
प्रतियोगिता में एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर की टीम उपविजेता रही, जबकि राजकीय महाविद्यालय कुल्लू ने तीसरा स्थान हासिल किया। व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर के पारस को सर्वश्रेष्ठ रेडर और विजेता टीम वीजीसी मंडी के निखिल को सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर चुना गया।
विज्ञापन

समापन समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य विजय कुमार कौंडल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed