Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Welfare-oriented 'Gosadans' (cattle shelters) will be established in every district, starting with Kangra: Anurag

हर जिले में स्थापित होंगे कल्याण गोसदन, कांगड़ा से होगी शुरुआत : अनुराग

Thu, 05 Nov 2026 07:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Welfare-oriented 'Gosadans' (cattle shelters) will be established in every district, starting with Kangra: Anurag
सुंदरनगर के गोसदन की व्यवस्थाओं से प्रभावित हुए राज्यसभा सांसद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। प्रदेश में गो संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए अब हर जिले में व्यवस्थित कल्याण गोसदन स्थापित किए जाएंगे। इसकी शुरुआत जिला कांगड़ा से होगी। यह बात राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने सुंदरनगर स्थित कल्याण गोसदन के दौरे के दौरान कही। उन्होंने गो सदन की व्यवस्थाओं, रखरखाव और स्वच्छता की सराहना करते हुए कहा कि यहां की कार्यप्रणाली को प्रदेश के अन्य जिलों में भी अपनाया जाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके अलावा बीड़ में भी इसी तर्ज पर गोसदन स्थापित करने की योजना है। सांसद ने गो सदन के विकास कार्यों के लिए अपनी विवेकाधीन निधि से आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने गो सदन को 5100 रुपये भेंट किए और प्रत्येक गो सेवक को 100 रुपये देकर उनके सेवा भाव की सराहना की।
विज्ञापन

गो सदन के संस्थापक सदस्य उमेश गौतम ने प्रदेश के अन्य जिलों में गो सदन स्थापित करने के लिए हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि संस्थान इस दिशा में अपने अनुभव और तकनीकी जानकारी भी साझा करेगा, ताकि प्रदेश में गो संरक्षण की बेहतर व्यवस्था विकसित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed