फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बच्चों ने साइंस मॉडलों से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

बच्चों ने साइंस मॉडलों से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

Thu, 04 Jan 2018 10:45 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
बच्चों ने साइंस मॉडलों से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
- फोटो : अमर उजाला
सुंदरनगर (मंडी)। धनोटू स्थित गुरुकुल शिक्षा निकेतन पब्लिक हाई स्कूल में वीरवार को विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने जहां विभिन्न प्रकार के मॉडल तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी मॉडलों के माध्यम से दिया। छठी कक्षा के रितिक, गौरव, हर्ष, आदित्य तथा पियूष ने लेदर कारखाने का मॉडल बनाया। उन्होंने मॉडल के माध्यम से इसके पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों को बेहतरीन तरीके से प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

नौंवी कक्षा के उदय, नितिन, आयुष, अक्षित, अंकुश तथा रोहित की ओर से तैयार किए गए रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के मॉडल के माध्यम से उन्होंने वर्तमान परिपेक्ष्य में अंडरग्राउंड पानी के स्तर को बढ़ाने का संदेश दिया। इस प्रचलन को अपनाने के लिए उन्होंने दूसरों को प्रोत्साहित किया। दसवीं कक्षा के अभिषेक, रीतिश तथा तुषार ने हाइड्रो पावर प्लांट का मॉडल बनाकर बिजली उत्पादन के बारे में जानकारी प्रदान की। इसके अलावा दसवीं की कोमल और ऐश्वर्य ने ह्यूमन हार्ट के मॉडल के माध्यम से इसकी वर्किंग के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। सातवीं की अक्षरा और भूमिका ने धरती की संरचना के बारे में मॉडल के माध्यम से जानकारी दी। नवमी की राधिका और साक्षी ने ग्रीन हाउस मॉडल बनाकर इसके प्रभावों के बारे में जानकारी प्रदान की। आठवीं कक्षा के चिराग, विशाल, करन, आशीष, अनिकेत, अमित, रजत, प्रिया, पायल और शिवांश ने सुंदरनगर शहर का मॉडल तैयार कर इसे खूबसूरत अंदाज में प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। सातवीं कक्षा के सुमित और शिवम ने प्राकृतिक स्रोतों पर मॉडल तैयार कर इन्हें संरक्षित करने का संदेश दिया। इसके अलावा अमित, आशीष, करन अनिकेत, रितिक, गौरव, निखिल चौहान, भानू प्रिया, रिया, सानिया, जान्वी, अभिषेक, रितिश, साहिल, राहुल, तुषार, निखिल, अंकिता, निखिल, प्रियंका शर्मा, संजना तथा तनिशा के मॉडल भी बेहतरीन रहे। कार्यक्रम में दिव्य ज्योति पब्लिक स्कूल प्रबंधन कमेटी की अध्यक्ष मीनू अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अपने संबोधन में गुरुकुल शिक्षा निकेतन की चेयरमैन विजया शर्मा ने मुख्यातिथि मीनू अवस्थी, अभिभावकों और अन्य लोगों का स्वागत किया और उन्हें बच्चों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों पर प्रकाश डालते हुए आगे भी इस प्रकार के कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed