{"_id":"5bd5ebc5bdec2269a55293ea","slug":"11540746181-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैहड़ में रसोईघर में लगी आग, सारा सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैहड़ में रसोईघर में लगी आग, सारा सामान जला
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत पैहड़ के सिंहन गांव में शनिवार रात को चंद्रमणि के रसोई घर में अचानक आग लग गई। इससे रसोई घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। घरवालों को आग लगने का पता रात करीब साढ़े तीन बजे चला। जैसे ही परिवार के लोगों को आग लगने का पता चला, उन्होंने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव वाले मदद के लिए पहुंचे। युवाओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर अंदर रखे घरेलू गैस सिलिंडर को किसी तरह से बाहर निकाला। सभी के सहयोग से आग पर काबू पा लिया। आग से 1 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। स्थानीय पंचायत प्रधान कृष्ण चंद भी मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना एसडीएम धर्मपुर और तहसीलदार को दी। एसडीएम ने पटवारी हल्का को मौके पर भेज दिया है। पटवारी ने नुकसान की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी है। प्रधान ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
000
विज्ञापन
000