फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   38 दिन तक कड़ी सुरक्षा के पहरे में जनादेश मशीनों में बंद

38 दिन तक कड़ी सुरक्षा के पहरे में जनादेश मशीनों में बंद

Fri, 10 Nov 2017 10:49 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
38 दिन तक कड़ी सुरक्षा के पहरे में जनादेश मशीनों में बंद
EVM
मंडी। मतदान संपन्न होने के बाद वीरवार देर रात 1091 मतदान केंद्रों से तमाम ईवीएम मशीनें स्ट्रांग रूम में पहुंचा दी गई हैं। केंद्र की पैरा मिलिट्री फोर्स के अलावा अर्द्धसैनिक और प्रदेश सुरक्षा बल की कड़ी निगरानी में इन मशीनों में बंद जनादेश को महफूज किया गया है। 38 दिनों तक प्रत्याशियों का भविष्य इन मशीनों में सुरक्षित रहेगा। स्ट्रांग रूम के भीतर और बाहर तीन सुरक्षा चक्र बनाए गए हैं। हर चक्र में कड़ा पहरा है। जहां जनादेश यानी मशीनें रखी गई हैं, उस कमरे को चारों तरफ से सील किया गया है। खिड़कियां, रोशनदान आदि सभी ईंट और सीमेंट से बंद किए गए हैं। नतीजतन किसी तरह से कोई इन मशीनों तक नहीं पहुंच सके। बल्ह विधानसभा क्षेत्र को छोड़ हर क्षेत्र में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। बल्ह की वोटिंग मशीनें मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में ही रखी जाएंगी। 18 दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित होने के दिन मशीनों को काउंटिंग के लिए लाया जाएगा। उधर, सुरक्षा बलों के अलावा स्ट्रांग रूम के इर्द गिर्द गार्द तैनात की गई है।
विज्ञापन


इस तरह का है सुरक्षा चक्र
स्ट्रांग रूम के सबसे इन्नर सर्कल में सेंट्रल मिलिट्री फोर्स का सुरक्षा चक्र है। यहां तय समय में गार्द बदलती रहती है। जबकि दूसरे सुरक्षा चक्र में सैनिक और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती है। जबकि सबसे बाहर प्रदेश पुलिस और बटालियन के जवानों को सुरक्षा की जिम्मेवारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


सुंदरनगर में तीसरी मंजिल पर स्ट्रांग रूम
सुंदरनगर में राजकीय पॉलीटेक्निक में तीसरी मंजिल में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। रात को सभी स्टेशन से यहां मशीनें पहुंच गई हैं। आसपास किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है। सुरक्षा में पैरामिलिट्री के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी स्ट्रांग रूम में सुरक्षा कड़ी
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी ने कहा कि मंडी जिला में सभी 10 स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। यहां सेना, प्रदेश पुलिस और बटालियन के जवान तैनात किए हैं। इसके अलावा अधिकारी समय समय पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। स्ट्रांग रूम के इर्द गिर्द कोई भी बिना अनुमति के नहीं आ जा सकता।

विस क्षेत्र स्ट्रांग रूम इतनी मशीनें
करसोग करसोग कन्या स्कूल, कॉलेज 103
सुंदरनगर पॉलीटेक्नीकल कॉलेज 101
नाचन राजकीय बासा कॉलेज 103
सराज राजकीय लंबाथाच कॉलेज 126
द्रंग राजकीय नारला कॉलेज 122
जोगिंद्रनगर सीसे स्कूल जोगिंद्रनगर 127
धर्मपुर राजकीय कॉलज धर्मपुर 100
मंडी राजकीय वल्लभ कॉलेज 104
सरकाघाट राजकीय कॉलेज सरकाघाट 099
बल्ह राजकीय वल्लभ कॉलेज मंडी 107
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed