{"_id":"d2736938f8fab837eec955a4268432d2","slug":"loot-with-mla-sister","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक की बहन की कनपटी पर पिस्तौल रख लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक की बहन की कनपटी पर पिस्तौल रख लूटा
नाहन (सिरमौर)/ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2013 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में नाहन के सिरमौर में विधायक एवं पूर्व मंत्री डा. राजीव बिंदल की बहन की कनपटी पर पिस्तौल रखकर नकाबपोश लुटेरे हजारों की ज्वेलरी लूट ले गए।
विज्ञापन
नाहन के पॉश क्षेत्र रानीताल में बुधवार को दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। लुटेरे डेढ़ तोले सोने की चेन और कान के टॉप्स छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
झीनाझपटी में विधायक बिंदल की बहन मोहिनी गुप्ता को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने शक के आधार पर तीन संदिग्ध हिरासत में लिए हैं।
नाहन के मौजूदा विधायक और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव बिंदल की बड़ी बहन मोहिनी गुप्ता (72) रानीताल स्थित अपने घर में बुधवार को अकेली थीं।
उन्होंने बताया कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक छोटा लड़का अंदर आया और राम कुमार मिस्त्री के घर का पता पूछा। उसके पीछे तीन अन्य युवक अंदर आए और पीने का पानी मांगा।
विज्ञापन
वह जैसे ही पानी लाने रसोई में गईं, तीनों ने सफेद कपड़े से अपने मुंह बांध लिए और उनका गला पकड़ लिया। वह चिल्लाने लगीं तो एक आरोपी ने पिस्तौल निकालकर उनकी कनपटी पर लगा दी।
दूसरे आरोपी ने उनके गले से करीब डेढ़ तोले की चैन एवं कान के टॉप्स खींच लिए। छीनाझपटी में एक टॉप्स किचन में ही गिर गया और शातिर फरार हो गए। छीनाझपटी से मोहिनी गुप्ता के चेहरे पर चोट भी आई है।
वारदात के बाद उन्होंने इसकी सूचना सबसे पहले सदर थाने में और फिर डा. राजीव बिंदल को दी। डा. राजीव बिंदल प्लानिंग की बैठक बीच में ही छोड़ सीधा बहन के घर पहुंचे।
इसी बीच, सदर थाने के एसएचओ लायकराम सिसोदिया और एएसपी भगत सिंह ठाकुर ने भी मौके पर पहुंचकर मोहिनी गुप्ता के बयान कलमबंद किए। एएसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है।
मोहिनी ने भी पकड़े गए दो युवाओं पर शक जताया है। पुलिस अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है।