{"_id":"6500a168a689f6ba550c3fd9","slug":"victims-appeal-to-priyanka-for-help-in-building-a-house-kullu-news-c-89-1-ssml1012-6821-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पीड़ितों की प्रियंका से गुहार, घर बनाने में करें मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पीड़ितों की प्रियंका से गुहार, घर बनाने में करें मदद
Tue, 12 Sep 2023 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। बाढ़ में सब कुछ बह गया है। अब रिश्तेदारों के घर रहने को मजबूर हूं। तीन मंजिल का करीब एक करोड़ से बना मकान ब्यास की बाढ़ में बह गया। मैडम, अब मैं रहने के लिए घर कैसे बनाऊंगी। घर बनाने में मेरी मदद की जाए। यह बात भुंतर पुल में पारला भुंतर में बाढ़ प्रभावित सरिता शर्मा ने प्रियंका गांधी से कही।
उन्होंने बाढ़ से हुई तबाही को बयां किया और उनकी हरसंभव करने की गुहार लगाई। भुंतर पुल में प्रियंका गांधी ने बाढ़ प्रभावितों की बात को सुना और यहां हुई तबाही के मंजर को भी देखा। बाढ़ प्रभावित स्वपन नाग, दविंद्र ठाकुर तथा कांता शर्मा ने भी प्रियंका से घर बनाने के लिए जमीन तथा आर्थिक रूप से मदद करने की मांग रखी।
इस दौरान प्रियंका गांधी के कहने पर सरिता शर्मा और स्वपन नाग के फोन नंबर भी लिए गए। करीब 15 मिनट रुकने के बाद प्रियंका का काफिला मनाली की तरफ निकला और पतलीकूहल से आगे 14 मील में भी आपदा से प्रभावित महिलाओं से मिलीं। प्रभावित शेतू देवी ने कहा कि उनके घर को भूस्खलन से खतरा हो गया है।
विज्ञापन
भूस्खलन से मकान गिर भी सकता है। यहां पर प्रियंका गांधी ने 10 से अधिक लोगों से बात की और उनकी हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया। कहा कि प्रदेश सरकार ने बाढ़ और बारिश से प्रभावितों की मदद की है और आगे भी पूरी मदद की जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभी पीड़ितों को मदद करने का पूरा भरोसा दिया।
....
कुल्ल्वी पट्टू और टोपी से स्वागत
कुल्लू-मनाली के दौरे पर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। भुंतर हवाई अड्डे से लेकर मनाली तक लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया है। 14 मील के पास जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष बीर सिंह ठाकुर ने कुल्लवी पट्टू से उनका स्वागत किया। अन्य लोगों ने भी उन्हें कुल्लवी और लाहौल की टोपी पहनाई।
...
एक घंटे देरी से पहुंची प्रियंका और मुख्यमंत्री
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को 8:45 बजे भुंतर हवाई अड्डे पर पहुंचना था। एक घंटा देरी से 9:40 बजे वे पहुंचे।