फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Deputy Commissioner Kiran Bhadana inspected the Keylong school.

Kullu News: उपायुक्त किरण भड़ाना ने किया केलांग स्कूल का निरीक्षण

Fri, 11 Sep 2026 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner Kiran Bhadana inspected the Keylong school.
पीएम श्री राजकीय केंद्र प्राथमिक विद्यालय केलांग का निरीक्षण करती उपायुक्त  किरण भड़ाना ।-संवाद
केलांग (लाहौल-स्पीति)। उपायुक्त किरण भड़ाना ने वीरवार को पीएम श्री राजकीय केंद्र प्राथमिक विद्यालय केलांग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं और सामने आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बच्चों से बातचीत के दौरान उनकी आवश्यकताओं को जानने में विशेष रुचि दिखाई। उन्होंने कक्षाओं, पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था समेत अन्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। विद्यार्थियों ने भी अपनी आवश्यकताओं और समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में स्वच्छ पेयजल, शौचालय, कक्षाओं, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्यालय में मौजूद कमियों को दूर करने और आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed