फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Memorandum sent to the Governor regarding the neglect of development works.

Kullu News: विकास कार्यों की अनदेखी पर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Tue, 08 Sep 2026 03:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 03:35 PM IST
विज्ञापन
Memorandum sent to the Governor regarding the neglect of development works.
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। उपमंडल उदयपुर में भाजपा ने 6 सितंबर को प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था। इसमें भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और उपमंडल उदयपुर में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और दूरसंचार की अनदेखी का आरोप लगाया। अब नायब तहसीलदार उदयपुर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

इसमें लाहौल के दुर्गम गांव भुजूंड और मयाड़ घाटी में दूरसंचार व्यवस्था को सुदृढ़ करने, मयाड़ घाटी के करपट गांव को जोड़ने वाले पुल को बहाल करने, उपमंडल उदयपुर में उपमंडल अधिकारी का पद भरने तथा उदयपुर नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति करने की मांग की गई है। इसके अलावा संपर्क मार्ग भुजूंड, बरोड़, सलग्राम, रतोली, नेनगार, हालिंग, नालडा और जसरथ आदि की हालत सुधारने की मांग उठाई गई। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर, लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर, जवाहर शर्मा, रिगजिन समफेल हायरप्पा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed