फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Auto union office-bearers irked over the removal of their office; reach DC's office.

Kullu News: ऑटो यूनियन का कार्यालय हटाने पर पदाधिकारी तल्ख, डीसी कार्यालय पहुंचे

Fri, 11 Sep 2026 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Auto union office-bearers irked over the removal of their office; reach DC's office.
कुल्लू। संगम गुड्स कैरियर ऑटो यूनियन भुंतर के कार्यालय के लिए बनाए गए शेड को उखाड़े जाने पर यूनियन पदाधिकारी तल्ख हो गए हैं। मामले को लेकर यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कार्यालय पहुंचा और प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत पत्र सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के पूर्व प्रधान रूम सिंह, प्रधान झावे राम, उपप्रधान तारा चंद, सचिव वीरेंद्र कुमार और कोषाध्यक्ष पुष्पराज शामिल रहे। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की अनुमति से उन्हें कार्यालय के लिए जगह उपलब्ध करवाई गई थी। इसके बाद तत्कालीन विधायक महेश्वर सिंह ने मौके पर कार्यालय का उद्घाटन भी किया था।
विज्ञापन

पदाधिकारियों का कहना है कि उस समय प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। ऐसे में अब अचानक कार्यालय को अवैध बताकर उखाड़े जाने का औचित्य समझ से परे है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन की अनुमति से उनकी यूनियन के लिए जगह उपलब्ध करवाई गई थी, उसी क्षेत्र में ट्रक यूनियन, जीप यूनियन और सवारी ढोने वाले ऑटो यूनियन की पार्किंग और कार्यालय भी बने हुए हैं। यदि उनकी यूनियन का कार्यालय अवैध है तो अन्य यूनियनों के कार्यालयों और पार्किंग को लेकर भी समान कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि केवल गुड्स कैरियर ऑटो यूनियन के कार्यालय को निशाना बनाया जाना उचित नहीं है। पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी यूनियन में करीब 300 सामान ढोने वाले ऑटो हैं। कार्यालय और शेड हटाए जाने से इन वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीते बुधवार को भुंतर में जेसीबी के माध्यम से सामान ढोने वाले ऑटो यूनियन के कार्यालय और कुछ अन्य शेड हटाए गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed