फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Congress gears up in Banjar; forms team for 2027 Assembly elections.

Kullu News: बंजार में कांग्रेस ने कसी कमर, 2027 के विस चुनाव के लिए बनाई टीम

Fri, 11 Sep 2026 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Congress gears up in Banjar; forms team for 2027 Assembly elections.
बंजार के कलाकेन्द्र में हुआ बंजार कांग्रेस का जनरल हाउस में भाग लेते कार्यकर्ता।-संवाद - फोटो : 1
बंजार (कुल्लू)। कांग्रेस ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बंजार विधानसभा क्षेत्र में पार्टी ने नई टीम का गठन कर जमीनी स्तर पर चुनावी तैयारियों को गति देने की रणनीति बनाई है। यह बात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बंजार के अध्यक्ष मोहर सिंह ठाकुर ने वीरवार को कला मंच में आयोजित जनरल हाउस को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने क्षेत्र में मजबूत टीम तैयार कर ली है। कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए एकजुट होकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक सुरेंद्र शौरी को हराने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दीपक शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद और एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष राम सिंह मियां सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए उसे दलित विरोधी बताया। वहीं, एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मियां ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बंजार क्षेत्र में बिना भेदभाव के करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई बेली ब्रिज और पीएमजीएसवाई के तहत सड़क निर्माण कार्य चल रहे हैं। जनरल हाउस में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, अनुसूचित जाति विभाग, इंटक और एनएसयूआई के पदाधिकारियों के अलावा पार्टी समर्थित जिला परिषद और बीडीसी सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि तथा नगर पंचायत बंजार के पार्टी समर्थित प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed