फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mohit triumphed in the speech contest, while Saumya excelled in the essay competition.

Kullu News: भाषण में मोहित, निबंध में सौम्या ने मारी बाजी

Fri, 11 Sep 2026 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Mohit triumphed in the speech contest, while Saumya excelled in the essay competition.
कुल्लू। हिंदी पखवाड़े के तहत देव सदन सभागार में भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें भाषण, निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं करवाई गईं। जिले के सरकारी और गैर-सरकारी 15 विद्यालयों के करीब 50 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। पुलिस अधीक्षक कुल्लू अभिषेक सेकर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में ‘वैश्विक भाषा के रूप में हिंदी की स्थिति एवं संभावनाएं’ और ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका हिंदी भाषा के संदर्भ में’ विषय रखे गए थे। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर की सौम्या शर्मा ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बजौरा की दामिनी ठाकुर ने द्वितीय और भारत-भारती कुल्लू की अनोखी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू के मोहित ठाकुर प्रथम, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर की हिमानी पंत द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मौहल की हर्षिता ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पीज स्कूल की उशमिता ठाकुर ने प्रथम, कुल्लू विद्यालय की वर्षा ठाकुर ने द्वितीय और ब्रह्मर्षि शिक्षा निकेतन रघुनाथपुर कुल्लू की योगिता ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। जिला भाषा अधिकारी ने बताया कि विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. दयानंद गौतम, रंगमंच से जुड़ीं मीनाक्षी ठाकुर और हिंदी प्रवक्ता दोतराम पहाड़िया ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed