फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Fagli festival celebrated amidst Corona restrictions

कोरोना बंदिशों के बीच मनाया फागली उत्सव

Sat, 15 Jan 2022 09:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Fagli festival celebrated amidst Corona restrictions
बंजार घाटी में पलदी फगली उत्सव में उमड़े लोग।--संवाद - फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार का पलदी फागली उत्सव शनिवार को कोरोना बंदिशों के बीच मनाया गया। थाटीबीड़ में पलदी फागली को धूमधाम से मनाया। देवता बासुकी नाग और करथा नाग आदि देवी-देवताओं को समर्पित फागली मकर संक्रांति की शाम को देवता की कोठी से शुरू हुआ।

रात भर चले आयोजन के बाद शनिवार को दूसरे दिन ढोल-नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक वेशभूषा में सजकर आया एक दल देवता संग नाचता है। उन्होंने अश्लील गालियां देकर क्षेत्र से बुरी शक्तियों को भगाया। लोग मुखौटे लगाकर तथा शारूली नामक घास के कपड़े पहनकर आए। यह दल एक गांव से दूसरे गांव तक मंडयाल नृत्य करते हुए जाते हैं और बाद में गांव थाटीबीड़ के खुले परिसर में एकत्रित हो जाते हैं। जहां बीठ का आयोजन होता है। नाचते-नाचते फूलों से बने बीठ को एक विशेष स्थान से फेंका जाता है। मान्यता है कि इस बीठ को जो ग्रहण करता है, उसकी मनोकामना एक साल में पूरी हो जाती है। थाटीबीड़ पंचायत के प्रधान दीवान सिंह, गूर लजे राम, कारदार तुलसी राम, धामी परस राम, भंडारी नोक सिंह, कमेटी के सदस्य चमन लाल का कहना है कि हर साल फागली उत्सव को देवी-देवताओं के अनुसार मनाया जाता है। कहा कि कई वर्षों से चली आ रही परंपरा को इस बार कोरोना नियमों के तहत सूक्ष्म तरीके से निभाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed