फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Liquor and beer are unavailable at licensed shops; supplies are being distributed illegally.

Kullu News: ठेकों में नहीं मिल रही शराब और बीयर, अवैध रूप से हो रही सप्लाई

Fri, 11 Sep 2026 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Liquor and beer are unavailable at licensed shops; supplies are being distributed illegally.
कुल्लू। जिले के शराब ठेकों में शराब और बीयर की पर्याप्त सप्लाई नहीं हो पा रही है। कई ठेकों में शराब और बीयर नहीं मिल पा रही है। दूसरी तरफ अन्य राज्यों में बिकने वाली शराब और बीयर की सप्लाई बडे़ स्तर पर हो रही है। इससे प्रदेश में शराब कारोबार को नुकसान हो रहा है तो दूसरी तरफ सरकार के राजस्व के रूप में चूना भी लग रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय कुल्लू को छोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों के शराब ठेकों पर शराब और बीयर की तमाम ब्रांड नहीं पहुंच पा रहेहैं। दूसरी तरफ अवैध तरीके से जिले के अलग अलग भागों में शराब और बीयर की सप्लाई पहुंच रही है। यहां ऐसी शराब और बीयर पहुंच रही है जो दूसरे राज्यों में बेचने के लिए वैध की गई है। पिछले दिनों पांच सौ बीयर से भरी पेटियों का ट्रक पकड़ा था। इससे पहले लाहौल तक भी बीयर की अवैध सप्लाई पहुंच चुकी है। हैरानी की बात है कि अवैध रूप से शराब से भरे ट्रक पंजाब से हिमाचल के बिलासपुर, मंडी और कुल्लू होते हुए लाहौल तक पहुंच रहे हैं, इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों नरोतम सिंह, प्रीतम चंद, डीणे राम, लाल चंद आदि का कहना है कि सैंज, लारजी क्षेत्र के शराब ठेकों में शराब की ज्यादातर ब्रांड उपलब्ध ही नहीं है। बीयर भी कभी-कभी ही मिलती है। आबकारी एवं कराधान विभाग के उपायुक्त गगनेश कुमार गुप्ता का कहना है कि कंपनी प्रबंधन से बात चल रही है और कुछ दिनों में स्टाॅक की समस्या दूर हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed