{"_id":"7ab9e73e8dd6fe1dc0e315af605783a1","slug":"exm-shedule-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को परीक्षा देने से रोका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा को परीक्षा देने से रोका
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Wed, 02 Mar 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के एक निजी स्कूल पर फीस लेने के बाद भी छात्रा को परीक्षा में न बैठने देने का मामला सामने आया है। जिसके बाद छात्रा के अभिभावकों ने इस संबंध में भुंतर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं एसपी कुल्लू से भी परिजनों ने मुलाकात की। वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक छात्रा के चाचा इमाम हुसैन निवासी नगवाईं ने भुंतर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी भतीजी को स्कूल प्रबंधन से 12वीं की परीक्षा में नहीं बैठने दिया है। उससे स्कूल प्रबंधन ने साल भर फीस वसूल की है। वहीं छात्रा से जमा दो के लिए परीक्षा शुल्क भी अलग से वसूल किया गया है, लेकिन इसके बाद भी छात्रा को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जा रहा है। हालांकि स्कूल प्रबंधन का कहना है कि छात्रा जमा एक की परीक्षा पास नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन
डीएसपी कुल्लू शिव चौधरी ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आई है मामले की जांच की जा रहा है। इधर, स्कूल की प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्रा परीक्षा में बैठने की शर्तों को पूरा नहीं कर पा रही थी। जिसके कारण उसे परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। जब तक सीबीएससी द्वारा तय मानकों को पूरा नहीं किया जाए तब तक जमा दो की परीक्षा में बैठने नहीं दिया जा सकता है।
विज्ञापन