फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   crime in kullu

मनाली में 3.50 लाख के जेवर चोरी

Thu, 03 Mar 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू, मनाली
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू, मनाली Updated Thu, 03 Mar 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
crime in kullu

यहां के भजौगी गांव में दिनदहाड़े चोरों ने डाका डालकर 3.50 लाख के जेवरात चोरी कर लिए। घर के मालिक जब घर पहुंचे तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने की है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जाकनारी के अनुसार अनिल चंद परिवार के साथ अपने घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान बुधवार दिन को उसके घर चोरी हो गई। जब वह घर पहुंचा तो ताले टूटे देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। जिसके बाद पाया कि चोर घर से जेवरात चोरी कर ले गए हैं। जिसमें गले का हार, अंगुठियां और कान का बालियां आदि शामिल हैं। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया है कि जेवरात की कीमत 3.50 लाख के आसपास है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मनाली में आए दिन हो रही चोरी की वारदातें हो रही हैं। हाल ही में एक विदेशी महिला के वहां से 96 लाख रूपये की चोरी हो चुकी है। जिस मामले को पुलिस अभी तक सुलझा नहीं पाई है। इसी दौरान अब दूसरी चोरी ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खोल कर रख दी है। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस जल्द को चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले को गिरफ्तार कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed