{"_id":"9d5bfcdb507fa21607377fd31b1b76f8","slug":"crime-in-kullu-hindi-news-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुकर हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मधुकर हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Wed, 02 Mar 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बंद्रोल सब्जी मंडी में सरेआम मधुकर की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को करजां स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस आरोपी से अभी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मधुकर की हत्या बंदरोल सब्जी मंडी में आठ अक्तूबर को हुई थी। कारोबारियों से भरी सब्जी मंडी में मधुकर के सिर हथौड़े से हमलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद से यह केस पुलिस के लिए पहेली बना हुआ था। पांच माह पहले हुए इस हत्याकांड में पुलिस ने हर पहलु को ध्यान में रखकर छानबीन की। वहीं इस मामले में एक लड़की को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन पुलिस ने कॉल रिकॉर्ड में पाया कि मधुकर के नंबर से लगातार अमर सिंह की पत्नी से बात होती रही है, लेकिन हत्या के कुछ समय पहले से नंबर बंद हो चल रहा था।
विज्ञापन
वहीं सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के पास थी। जिसके आधार पर पुलिस ने अमर सिंह पुत्र लाल चंद निकासी करजां को पूछताछ के लिए पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने सब गुनाह कबूल कर लिए। आरोपी ने बताया कि मधुकर के उनकी पत्नी के साथ अवैध संबंधों होने का उसे शक था। जिसके चलते तैश में आकर उसने मधुकर को मार डाला। हत्या का आरोप कबूल करने के बाद पुलिस ने आरोपी अमर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
इस संबंध में एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने गहन छानबीन, कॉल रिकॉर्ड और सीसीटीवी कैमरा फुटेज के आधार पर अमर सिंह से पूछताछ की। जिसमें उसने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।